BOOKSCAMEL Premium Bookstore
Publish Now
Kavya Kalash Available

Kavya Kalash

By Dr. Vijay Kumar Pathak Prasun

(4.8/5) • 0 reviews
350.00
SKU Code Book2302481C
ISBN 9788167455277
Pages 218
Language Hindi
Genre Poetry
Book Type Paperback
Book Size 5*8
Published Date 17 November, 2026

Synopsis

"यह संसार अथाह सागर है। किंतु इस अथाह सागर में जो जितनी डुबकियाँ लगाता है और जितनी गहराई तक उतरता है, उतने ही रत्न और मोती लेकर वह बाहर निकलता है।
इसी प्रकार काव्यरूपी महासागर में जो जितनी भावनाओं के साथ गोता लगाता है, वह भी सद्गुणों और प्रेरणाओं की उतनी ही कीमती ज्ञान-ज्योति लेकर अपने तथा अपने समाज को प्रकाशित करते हुए ईश्वर-प्रदत्त मानव-जीवन को कृतार्थ करता है।
आज मैं भी इन्हीं सद्भावनाओं के साथ अपना बहुप्रतीक्षित प्रथम काव्य-संग्रह ""काव्य कलश"" आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ। इस काव्य-संग्रह को प्रस्तुत करते हुए मुझे इतनी प्रसन्नता हो रही है कि उसे मैं अपने शब्दों में व्यक्त करने में स्वयं को सर्वथा असमर्थ महसूस कर रहा हूँ। मेरे स्वयं के भावों की अभिव्यक्ति के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
मैं जब आठवीं कक्षा में पढ़ता था, तभी से रचनाएँ लिख रहा हूँ और आज तक निरंतर, अबाध गति से अपनी रचनाधर्मिता में तल्लीन हूँ।
प्रस्तुत मेरे इस काव्य-संग्रह ""काव्य कलश"" में जीवन के लगभग सभी पहलुओं को स्पर्श करती हुई मेरी रचनाएँ संकलित हैं। समसामयिक परिस्थितियाँ, स्त्री-विमर्श, राष्ट्रीयता, आध्यात्मिकता, वात्सल्य, प्रेम, सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदनाओं से संबद्ध उद्देश्यपूर्ण तथा नीतिपरक रचनाएँ इस काव्य-संग्रह में मेरे द्वारा सृजित की गई हैं।
शब्द ब्रह्म होता है। वेदों में शब्द को ब्रह्म की संज्ञा से विभूषित किया गया है और काव्य अंतर्मन की भावनाओं का लयबद्ध, छंदबद्ध एवं मुक्तछंद में शब्द-रूपांतरण होता है। अतः स्पष्ट है कि काव्य भी ब्रह्म ही है और इसे ब्रह्म की संज्ञा देना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
मेरे द्वारा रचित काव्य-संग्रह ""काव्य कलश"" मेरे लिए तो साक्षात् ब्रह्म की प्रतिमूर्ति है। मैं आशा करता हूँ कि इस संग्रह में संकलित मेरी सभी रचनाएँ आपको अवश्य पसंद आएँगी तथा परिवार, समाज एवं राष्ट्र-निर्माण में सहायक सिद्ध होंगी।"

Reader Reviews (0)

No reviews yet. Be the first to write one!

Share Your Thoughts

Your personal identity metrics remain protected inside our system parameters.

Related Books

Ehsaason ke Sparsh
Kyon Chhatron Par Chali Goliyaan?
The DNA of Wives
Collecter Kavitayen
Chhoo le ab wo nabh
थेंब थेंब जगणं
Gaandhaari
Man ki Goonj
Haay Ahinsa Papini
Nahin Samjhe
Oneness
अन्तर्द्वन्द्व: Antardvandva
Antar ka Kurukshetra
ABSENCE'S PAIN
A Short Poetry Book