Sadhna Sharma
श्रीमती साधना शर्मा एक अनुभवी, समर्पित एवं प्रेरणादायी विज्ञान शिक्षिका हैं। उन्हें विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science & Technology–DS&T), केंद्रीय
विद्यालय संगठन (KVS) सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं
काव्य रचना के लिए के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन में लगभग चार दशकों तक विज्ञान का अध्यापन करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और सीखने की रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सदैव प्रयास रहा कि विज्ञान को केवल पुस्तकीय विषय न मानकर सरल, रोचक, प्रयोगात्मक और दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ ज्ञान बनाया जाए।
उनकी शिक्षण शैली में ज्ञान के साथ कल्पनाशीलता, सहजता और रचनात्मकता का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। “विज्ञान की काव्य यात्रा” इसी सोच और उनके दीर्घ शिक्षण अनुभव का रचनात्मक परिणाम है, जिसमें विज्ञान और गणित की अवधारणाओं को कविता के माध्यम से विद्यार्थियों तक सरल एवं आनंदपूर्ण ढंग से पहुँचाने का प्रयास किया गया है।