Rupesh Kumar Sinha
"रूपेश कुमार सिन्हा का जन्म 1 मार्च 1981 को झुमरी
तिलैया, कोडरमा (तत्कालीन बिहार, वर्तमान झारखंड)
में हुआ। आपके पिता श्री विजय भूषण सिन्हा एवं माता
श्रीमती शीला सिन्हा हैं।
प्रारंभिक शिक्षा झुमरी तिलैया में ही प्राप्त करने के
पश्चात आपने दसवीं की परीक्षा गांधी उच्च विद्यालय,
झुमरी तिलैया से उत्तीर्ण की। स्नातक की शिक्षा जे.जे.
कॉलेज, झुमरी तिलैया से पूर्ण की तथा डॉ. सी. वी.
रमन यूनिवर्सिटी, कोटा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बी.एड. की उपाधि प्राप्त की।
वर्तमान में आप एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अध्यापन
के साथ-साथ साहित्य-सृजन में आपकी विशेष रुचि है। आपकी रचनाओं में
जीवन के विविध रंग, मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक सरोकार और समय की
विडंबनाएँ सहज एवं प्रभावशाली भाषा में अभिव्यक्त होती हैं। आपकी लेखनी
पाठकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है तथा जीवन को नए दृष्टिकोण
से देखने का संदेश देती है।
""अनकहे अल्फ़ाज़"" आपकी साहित्यिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसमें
जीवन, रिश्तों, संघर्ष, प्रेम और मानवीय भावनाओं को शब्दों का सुंदर स्वरूप
मिला है।
"