HAFIZ MUHAMMAD AARISH QURESHI
"आरिश कुरैशी इस किताब का लेखक हूँ। मैंने ये किताब 17 साल की उम्र में लिखनी शुरू की, ये जो किताब आप पढ़ रहे हैं, वो कोई मामूली किताब नहीं है अगर आप इसे दिल की गहराई के साथ पढ़े तो ये किताब आपकी जिंदगी बदलने का जरिया बन सकती है इसके लिखने का ख्याल मुझे मेरे School, मस्जिद आस-पास के दोस्तों से आया सब इस चीज से परेशान पर हल किसी के पास नहीं इसलिए मैंने ये किताब लिखने का फैसला लिया ताकि हमारी नौजवान नस्ल इस गुनाह से बच जाए क्योंकि ये आज के दौर का सबसे बड़ा फितना बन चुका है अपनी जवानी अपना नूर सिर्फ 1 मिनट में नाली में बहा देना कितनी परेशान की बात है। मैंने 50 बच्चों से पूछा कि क्या आप Masturbation से बचते हैं और क्या आप Porn से बचते हैं तो जवाब हैरान करने वाले थे 50 बच्चों में 8 साल के बच्चे से लेकर 25 साल के लड़के मौजूद थे उसमें से 47 बच्चों ने कहा कि हम नहीं बच पाते और 3 ने कहा कि एक या दो महीने तक बच जाते हैं।
ये किताब हमारी नौजवानी को बचाने का जरिया बनेगी इंशाअल्लाह
अल्लाह इस किताब पर हम जो अम्ल करने वाला बनाए।
आमीन।"