Featured Profile
Dr. Mannu Bhandari “Tejaswini”
डॉ मन्नू भण्डारी "तेजस्विनी" की कविताएँ जीवन के कड़वे अनुभवों से जन्मी है, उन्होंने मौन को सहा और दूरी को समझा व टूटने के दर्द को बहुत गहराई से जाना है। उनकी लेखनी रिश्तों की जटिलताओं, भीतर की पीड़ा, और आत्मबोध की शांत यात्रा को संवेदनशील शब्दों में व्यक्त करती है।
उन्होंने जीवन की चुनौतियों और दर्द को करुणा और आत्मचिंतन की ओर मोड़ा और रात के अंधेरे से सुबह के प्रकाश तक का सफर तय किया।
उनकी कविताएँ केवल व्यक्तिगत अनुभव नहीं, बल्कि उन अनमिनत स्त्रियों की आवाज भी है जो मौन में जीती है और धीरे-धीरे अपने भीतर का आकाश पा लेती है।
Debut Work: "मौन के उस पार एक स्त्री की अंतर्यात्रय"