BOOKSCAMEL Premium Bookstore
Publish Now
Kuch Alfaaz, Bikhre Pannon Mein
Featured Profile

Kuch Alfaaz, Bikhre Pannon Mein

"डॉ. मंजू अग्रवाल
निवासी - बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
आयु - 62 वर्ष
डॉ. मंजू अग्रवाल पिछले 10 वर्षों से कविता-लेखन से जुड़ी हुई हैं।
जीवन के अनुभवों, रिश्तों की संवेदनाओं और मन में उठते
अनगिनत भावों ने उनकी लेखनी को निरंतर शब्द दिए हैं।
उनकी कविताओं का प्रमुख विषय जिंदगी और उसके विविध रूप हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम, रिश्ते,
बिछड़ना, यादें, खामोशी, संघर्ष और जीवन के बदलते रंग सहज रूप से दिखाई देते हैं।
उनकी लेखनी में नारी और नारी-मन का विशेष स्थान है। स्त्री की भावनाएँ, उसकी पहचान, उसके
सपने, उसके संघर्ष, उसकी संवेदनशीलता और समाज द्वारा उसके लिए बनाए गए अलग-अलग
मापदंड उनकी कविताओं में मुखर होते हैं।
वे जीवन को केवल बाहर से नहीं, बल्कि मन के भीतर उतरकर देखने का प्रयास करती हैं। उनकी
कविताएँ कभी सवाल करती हैं, कभी किसी रिश्ते की कसक बन जाती हैं, कभी यादों की परछाई
और कभी टूटकर फिर से स्वयं को जोड़ लेने का साहस।
""कुछ अल्फाज, बिखरे पन्नों में"" उनकी पिछले दस वर्षों की काव्य-यात्रा के उन एहसासों का संग्रह
है, जिन्हें उन्होंने जिया, महसूस किया और फिर शब्दों में ढाला।
""मेरे लिए कविता केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि उन एहसासों की आवाज है
जिन्हें दिल महसूस करता है पर जुबान कह नहीं पाती।""
- डॉ. मंजू अग्रवाल
"

Debut Work: "Dr. Manju Aggarwal"

Published Collection

1 Book Total
Kuch Alfaaz, Bikhre Pannon Mein