BOOKSCAMEL Premium Bookstore
Publish Now
achary Pramod Chaubey
Featured Profile

achary Pramod Chaubey

अध्यापन में 34 वर्षों और पत्रकारिता में 42 वर्षों के अनुभवी
आचार्य प्रमोद चौबे ने वर्ष 1992 से 1998 तक विद्या निकेतन
जुनियर हाईस्कूल, सेक्टर-10, ओबरा में अध्यापन किया। वर्ष
1998 से वे शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा (सोनभद्र)
में निरंतर अध्यापनरत हैं।
पत्रकारिता की यात्रा वर्ष 1984 में हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान
श्रद्धेय गुरूवर श्री रमाशंकर पांडेय 'विकल' के सानिध्य में आरंभ
हुई। इलाहाबाद से प्रकाशित स्वर्गीय डा. रघुवीर लाल जिंदल के
समाचार-पत्र 'न्यायाधीश', मीरजापुर से प्रकाशित स्वर्गीय
क्षमाशंकर द्विवेदी के हिंदी दैनिक जगप्रकाश ने इस यात्रा को प्रारंभिक आधार दिया। वर्ष 1992
से स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी समाचार-पत्र हिंदी दैनिक 'आज से जुड़कर पत्रकारिता को
नई गति और विशिष्ट पहचान मिली। वाराणसी से प्रकाशित दैनिक जागरण ने दो बार और
'अमर उजाला' ने एक बार सेवा का अवसर प्रदान किया। 'दलित जागृत के प्रकाशक अरविंद
फूले ने संपादन का दायित्व सौंपा।
विविध पत्र-पत्रिकाओं में उनकी साहित्यिक रचनाएँ प्रकाशित होती रही हैं। उन्होंने नक्सल
आंदोलन का सूक्ष्म अध्ययन कर उससे जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने का
प्रयास किया। वर्तमान में वे शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'सुरभि का
संपादन कर रहे हैं। अपने यूट्यूब चौनल रहें तैयार आचार्य प्रमोद चौबे के माध्यम से भी विविध
शैक्षिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करते हैं।
अब उनका उद्देश्य सरल, सटीक और किफायती पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को कम समय
में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त
करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित कर सकें।
विद्यार्थियों और पाठकों के बहुमुल्य सुझाब सदैव आमंत्रित हैं।
आचार्य प्रमोद चौबे
शिक्षक, पत्रकार एवं साहित्यकार
शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा (सोनभद्र)
ई-मेल: jagranobra@gmail-com
व्हाट्सऐप :9415362474

Debut Work: "रहें टॉप : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 समझे सीक्रे ट : कक्षा 12 नागररक शास्त्र"

Published Collection

1 Book Total
Rahein Top: UP Board Pariksha 2027